आरोपी विष्णु केवट अपने बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने उसकी मां को जादू-टोना करने का आरोप लगाया और कहा कि उसके कारण ही बच्चे बीमार हैं। इसके बाद आरोपी ने गुस्से और डर के प्रभाव में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया।
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में कलयुगी बेटे ने अपने ही घर में मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का मुख्य कारण जादू-टोने का शक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी विष्णु केवट अपने बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने उसकी मां को जादू-टोना करने का आरोप लगाया और कहा कि उसके कारण ही बच्चे बीमार हैं। इसके बाद आरोपी ने गुस्से और डर के प्रभाव में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया।
हत्याकांड के बाद आरोपी विष्णु केवट मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि सीधे थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।