फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: श्मशान घाट पर हंगामा, जलती चिता के साथ तंत्र साधना करने पर अघोरी की बेरहमी से पिटाई, सिम्स में भर्ती

Wed, 04 Nov 2026 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

श्मशान घाट पर जलती चिता के साथ छेड़छाड़ और तंत्र साधना करने के आरोप में एक अघोरी की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल अघोरी सिम्स अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
जलती चिता से छेड़छाड़ के आरोप में अघोरी को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर एक महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ और तंत्र साधना करने के आरोप में एक अघोरी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पिटाई से गंभीर रूप से घायल अघोरी को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रसारित वीडियो में कुछ लोग अघोरी को जमीन पर घसीटते, उनके बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान अघोरी के मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार अनिता यादव नामक महिला ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन शाम को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया था। परिजनों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद शिवराम बाबा श्मशान घाट पहुंचे और महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए तंत्र साधना करने लगे।

ये भी पढ़ें: 'सौरभ की गिरफ्तारी से मची खलबली': बीजेपी बोली- पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू
विज्ञापन


पति समेत दर्जनभर लोगों पर मारपीट का आरोप
महिला के परिजनों का दावा है कि चिता से हड्डियां गायब हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन और स्थानीय निवासी बेहद नाराज हो गए। आरोप है कि मृतका के पति गुड्डा उर्फ राजकुमार यादव समेत कुछ  लोगों ने शिवराम बाबा को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं पुलिस इस पूरी घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सिम्स अस्पताल में घायल शिवराम बाबा का इलाज चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें