फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Korba : 25 फीट गहरे पुल में गिरने से बाइक सवार की मौत, निजी कंपनी में करता था काम

Tue, 01 Aug 2023 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में 25 फीट नीचे पुल में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा थाना क्षेत्र में दुर्घटना के दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। रजकम्मा गांव में पुल से 25 फिट नीचे गिरने के कारण युवक की सांसे थम गईं। मृतक का नाम मनीष कुमार है,जो सड़क निर्माण में लगी डीबीएल कंपनी में कार्यरत था। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा गांव में 25 फीट नीचे पुल में गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम मनीष कुमार है, जो सड़क निर्माण में लगे डीबीएल कंपनी में कार्यरत था। मृतक पर जब लोगों की नजर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। फिर, पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार युवक पुल से कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा इस बात का पता नहीं चल सका है।

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मृतक बिहार का रहने वाला है और कंपनी में काम कर रहा था। कंपनी द्वारा आवंटित किराए के मकान पर रहकर वह ड्यूटी कर रहा था। वह किसी काम से घर वापस लौट रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें