फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर टैंकर चालक की मौत, बाइक से जा रहा था ड्यूटी पर

Mon, 26 Dec 2022 05:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया की लोगों को समझाकर शांत कराया गया। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ। हालांकि ट्रेलर चालक भाग निकला था। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। वह खदान में टैंकर चलाने का काम करता था। हादसे बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरदी बाजार निवासी सत्येंद्र डहरिया (34) कोरबा स्थित दीपका खदान में टैंकर चालक था। वह रोज की तरह सोमवार सुबह भी करीब 5 बजे ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था। अभी सत्येंद्र ग्राम बुडगाहन के पास पनोरापारा पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में सत्येंद्र को सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे से परिजन और ग्रामीणों भड़क गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। जिससे हरदी बाजार मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलने पर डीएसपी चंद्रशेखर परमा और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि अव्यस्थित खड़े ट्रकों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें