फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक जलकर हुई खाक, दो युवकों की हालत गंभीर

Tue, 25 Oct 2022 07:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बाइक सवार सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराए। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल से टकराते ही उसमें आग लग गई। जबकि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक आपस में साढ़ू बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
पोल से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, दो घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाइक सवार दो युवक बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और जलकर खाक हो गई। वहीं दोनों युवकों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा बालको थाना क्षेत्र के मालखुरवानी में हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गढ़ उपरोड़ा निवासी दो युवक मजदूरी करते हैं। दोनों मंगलवार को अजगरबहार से काम कर बाइक से लौट रहे थे। अभी वे मालखुरवानी के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराए। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल से टकराते ही उसमें आग लग गई। जबकि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाते, बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक आपस में साढ़ू बताए जा रहे हैं। हालांकि उनके नाम अभी तक सामने नहीं आ सके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें