फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य का बीजापुर दौरा: जांगला व प्री मैट्रिक छात्रावास की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Sun, 24 Sep 2023 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

किशोर न्याय बालको के देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2022 व बालको का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 संसोधित 2018 की जानकारी , बालश्रम, बाल विवाह , शिक्षा के अधिकार अधिनियम, बच्चों के अवैध तस्करी, की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य आशा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य आशा यादव तीन दिवसीय बीजापुर प्रवास पर हैं। इस दौरान जिले में आवासीय आश्रम, पोटाकेबिन, स्कूलों का उन्होंने निरक्षण किया और बाल अधिकार के बारे में बच्चों से चर्चा कर उनको अधिनियम के तहत प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया। किशोर न्याय बालको के देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2022 व बालको का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 संसोधित 2018 की जानकारी , बालश्रम, बाल विवाह , शिक्षा के अधिकार अधिनियम, बच्चों के अवैध तस्करी, की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

जिले में संचालित आवासीय आश्रम प्री मैट्रिक बालक छात्रावास नैमेड, शासकीय कन्या माध्यमिक आश्रम शाला कैका, कन्या रेशिडेंशियल  आवासीय विद्यालय नैमेड, आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय जांगला, बालिका आश्रम चिन्नाकवाली, रेशिडेंसियल आवासीय विद्यालय बालक चिन्नाकोड़ेपाल का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान प्री मैट्रिक छात्रावास व जांगला रेसिडेंशियल आवासीय विद्यालय की व्यवस्था से आयोग की सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की गई है। वही उन्होंने वहां के अधीक्षक राजकुमार सिन्हा को फटकार भी लगाया गया। जबकि सरोजनी मरपल्ली अनुपस्थिति रही है। आयोग की सदस्य ने संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें