बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगला निवासी एक ग्रामीण की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शुक्रवार की दरमियानी रात में गला घोंटकर हत्या कर दी गई हैं।ग्रामीण का शव बुरजी व बददे पारा के बीच से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दरमियानी रात में गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगला निवासी विज्जा पुनेम पिता लेक्खु पुनेम उम्र 25 की अज्ञात लोगों द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक ग्रामीण विज्जा का शव बुरजी व बददेपारा के पास से बरामद किया गया हैं। मृतक ग्रामीण खेती किसानी का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।