फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: हत्या और अपहरण की घटना में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 09:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने हत्या व अपहरण की घटना में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपियों पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मद्देड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम लोदेड की ओर निकली हुई थी। इस दौरान लोदेड़ से 2 फरार नक्सली मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया। जिसमें सरिता पति सलैया निवासी लोदेड़ व टिंगे मीना पति स्व. सन्यासी निवासी लोदेड थाना मद्देड़ को पकड़ा गया। पकड़ी गई आरोपी 26 मई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण व हत्या करने की घटना व 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल रहे।

दोनों के विरुद्ध थाना मद्देड़ में 1-1 स्थाई वारंट लंबित है। वहीं, पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार का इनाम घोषित हैं। आरोपियों के विरुद्ध मद्देड़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें