बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को सभी शासकीय व अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर के अनुमोदन से 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) और 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा।