फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: ग्रामीण युवक पर टाइगर ने किया हमला, मौके पर ही मौत, महुआ बीनने के दौरान किया हमला

Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में शनिवार की सुबह कांदुलनार के जंगल में महुआ बिन रहे एक ग्रामीण युवक पर टाइगर ने हमला कर दिया। टाइगर के हमले से युवक की मौके पर ही मौत होने की खबर मिली है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शनिवार की सुबह कांदुलनार के जंगल में महुआ बिन रहे एक ग्रामीण युवक पर टाइगर ने हमला कर दिया। टाइगर के हमले से युवक की मौके पर ही मौत होने की खबर मिली है। लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं कि गई थी। वन अमला को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बीजापुर बफर ज़ोन में ग्रामीण पर टाइगर के हमले की घटना सामने आई है। बताया गया है कि शनिवार की सुबह इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बीजापुर बफर जोन क्षेत्र के  कांदुलनार के जंगल मे महुआ बिन गये ग्रामीण युवक सेपा कन्ना उम्र 30 निवासी कांदुलनार पर टाइगर ने हमला कर दिया। टायगर के प्राणघातक हमले से ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत होने की खबर मिली है। हालांकि खबर लिखे जाने तक ग्रामीण की मौत की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं कि गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, हमले के बाद से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

इधर सूचना मिलते ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी हरकत में आ गए है। उपनिदेशक संदीप बलगा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। टीम के लौटने के बाद ही स्थिति की पूरी पुष्टि हो पाएगी। वही ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर की गतिविधियां बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में बढ़ गई हैं, वन विभाग से स्थानीय लोग सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा ले रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें