फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी नक्सल ऑपरेशन: बीजापुर के माड़ इलाके में मुठभेड़, दो नक्सलियों के शव बरामद; तीन के मारे जाने की खबर

Sat, 12 Apr 2025 11:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में माड़ क्षेत्र के जंगल मे पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए गैं। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के माड़ के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान सुबह 9 बजे के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जो रुक-रुक कर अब भी जारी है। बताया गया है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल, सर्च अभियान चल रहा है। पुलिस ने कहा कि विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सक्ती में मानवता शर्मसार: दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, मांगता रहा पानी, एसडीओपी ने कही ये बात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें