बीजापुर के ग्राम मनकेली में नक्सलियों ने 27 वर्षीय सुरेश कोरसा की अपहरण के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
बीती रात थाना बीजापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनकेली के पटेलपारा निवासी सुरेश कोरसा (27 वर्ष), पिता लच्छु कोरसा की हत्या कर दी। हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। गांव मानकेली में सुदेश कोरसा को नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हत्या से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।