फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नहाने गये छात्र की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sat, 02 Sep 2023 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

मंडल संयोजक दुर्गम ने बताया कि छात्र का शव जिला अस्पताल में रखा गया हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में बालक आश्रम तोयनार के एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई हैं। छात्र अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर ब्लॉक के तोयनार में संचालित बालक आश्रम तोयनार के छात्र राजेश टिंगे उम्र 16 की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

छात्र राजेश 11 क्लास का छात्र था और वह बालक आश्रम तोयनार में रहता था। बीजापुर के मंडल संयोजक विष्णु दुर्गम ने बताया कि छात्र राजेश टिंगे भोपालपटनम ब्लाक उसकालेड गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार को ही आश्रम आया था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ तालाब गया था। जहां दोपहर तीन बजे के करीब डूबने से उसकी मौत हो गई। मंडल संयोजक दुर्गम ने बताया कि छात्र का शव जिला अस्पताल में रखा गया हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें