फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ का जवान प्रमोद शर्मा घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी

Sat, 20 Jan 2024 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर के चिन्नागेलूर कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली जवानों की टीम नक्सलियों द्वारा गुंडेम तोयानाला के पास लगाये आईईडी के ब्लास्ट होने से एसटीएफ का आरक्षक घायल हो गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के चिन्नागेलूर कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली जवानों की टीम नक्सलियों द्वारा गुंडेम तोयानाला के पास लगाये आईईडी के ब्लास्ट होने से एसटीएफ का आरक्षक घायल हो गया हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बीजापुर लाया जा रहा है। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर कैम्प से सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान दोपहर को गुंडेम तोयानाला के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी जद में आकर एसटीएफ के जवान प्रमोद शर्मा के पैर में गंभीर चोट आने से वे घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा हैं। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिये एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें