फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की खाल के साथ 12 गिरफ्तार: रुद्ररम में टीम ने मारा था छापा; दो पुलिस वालों ने भी सरेंडर किया

Sat, 01 Jul 2023 02:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि, शिकारियों को पकड़ने इलाके में अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत रुद्रारम से बाघ की खाल के साथ सात आरोपियों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
बाघ की खाल के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर सात तस्करों को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपियों के पास से बाघ की खाल बरामद हुई थी। इसी मामले में टीम ने पांच लोगों को और पकड़ा है। इनमें से दो पुलिसकर्मियों ने सरेंडर किया है। पकड़े गए आरोपी पांच महीने से खाल बेचने के लिए घूम रहे थे। 

विज्ञापन


तस्करों से बरामद खाल जिस बाघ की है उसकी उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे। उनकी तलाश थी, जिन्हें रविवार को पकड़ लिया गया।यह कार्रवाई उदंती सीतानदी अभ्यारण्य की पोचिंग टीम, इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वन मंडल बीजापुर क टीम ने संयुक्त रूप से की है। आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, अफसरों को सूचना मिली थी कि, भोपालपटनम क्षेत्र के मद्देड बफर जोन इलाके के रुद्रारम में शुक्रवार की देर रात कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखे गए हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी की और मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में आरती दास, विकास ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम व किशोर दशराहिया शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ कर  वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की गई। 
विज्ञापन


इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि, शिकारियों को पकड़ने इलाके में अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत रुद्रारम से बाघ की खाल के साथ सात आरोपियों को पकड़ा गया है। इस विशेष अभियान के लिए उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद के उपनिदेशक वरुण जैन अपनी एन्टी पोचिंग टीम के साथ अभियान के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व व सामान्य वन मंडल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया और शुक्रवार की रात यह सफलता हासिल हुई।

इसके बाद रविवार को एंटी पोचिंग टीम ने इनपुट के आधार पर बाघ के खाल को निकालने वाले गिरोह के सदस्यों को देखने वाले तुलसीराम को पकड़ा है। तुसलीराम वही व्यक्ति है, जिसने बाघ की खाल निकालने वाले 4 से 5 सदस्यों  को देखा था। इसके अलावा रमेश दुर्गम और सुबैय्या भी पकड़े गए हैं। इस मामले में संपर्क कराने वाला एक व्यक्ति अब भी फरार हैं। 

विभागीय सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जनवरी फरवरी में बाघ का शिकार किया गया था। तब से खाल को बेचने तस्कर यहां वहां भटक रहे थे। इसी बीच वन विभाग को इसकी सूचना मिल गई और एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। दावा किया गया है कि एक-दो दिनों में शिकार के मास्टर माइंड को भी दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें