फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: अवैध रेत तस्करी को लेकर राजनीति गरमाई, पीसीसी चीफ ने सात सदस्यीय जांच दल का किया गठन

Sat, 30 Nov 2024 05:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

कांग्रेस कमेटी के मुखिया दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के संयोजनात्मक में सात सदसयीय जांच समिति का गठन किया है। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुडा, चन्दूर, भद्रकाली,अटुकपल्ली व तिमेड में रेत माफियाओं से सांठगांठ कर भाजपा नेताओं द्वारा रेत की अवैध तस्करी कर पंचायतों पर रेत माफियाओं को ठेका देने का दबाव बनाये जाने के मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के संयोजनात्मक में सात सदसयीय जांच समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन


 

जांच समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, जिपं सदस्य बंसत ताटी, जिपं सदस्य सरिता चापा, पूर्व मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पामभोई को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच समिति के सदस्य रविवार की सुबह 10.30 बजे बीजापुर से तिमेड जाएंगे। वहां पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद देपला, कोंडामौसम, कांदला, अटुकपल्ली, भद्रकाली से तारलागुडा पहुंचकर पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा कर अवैध रेत खनन स्थल का निरीक्षण और जांच कर टीम वापस बीजापुर लौटकर जांच रिपोर्ट पीसीसी को भेजेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें