फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या और विस्फोट की घटना में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सूरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या और विस्फोट की घटना में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सूरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या और विस्फोट की घटना में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी और थाना गंगालुर की टीम पीडिया, मुतवेंडी, अण्डरी की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने अण्डरी से अण्डरी आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य भीमा कारम उर्फ डुम्मा पिता कन्ना कारम उम्र 37 निवासी गायतापारा अण्डरी गंगालुर, अण्डरी आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य जोगा कलमू उर्फ बेटिया पिता सोना उम्र 27 निवासी अण्डरी गंगालुर व अण्डरी आरपीसी सीएनएम सदस्य सुक्कू कारम उर्फ सन्नू पिता बोटी उम्र 30 निवासी अण्डरी थाना गंगालुर शामिल है। 

विज्ञापन


वहीं ईलमिडी थाना की टीम ने भण्डारपाल पूजारीपारा से पुलिस मुखबीर के शक में ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल मिलिशिया सदस्य गणपत पोड़ियम पिता राजैया उर्फ राजूल पोडियामी उम्र 32 निवासी भण्डारपाल पुजारी पारा को पकड़ा गया हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर व ईलमिडी में विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें