फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की सड़कों के निरीक्षण में मिली तकनीकी खामियां: विभाग सख्त, ठेकेदार को दोबारा काम कराने के निर्देश

सार

बीजापुर जिले में बन रही सड़कों की गुणवत्ता में खामियां मिलने के बाद विभाग ने ठेकेदार को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
बीजापुर जिले में बन रही सड़कों की गुणवत्ता में मिली खामियां, ठेकेदार को लगी फटकार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बीजापुर जिले में बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रमुख अभियंता के.के. कटारे के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान कई निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता सुधारने तक भुगतान रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान भोपालपटनम विकासखंड की उलूर-केरपे सड़क का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पाया कि सड़क निर्माण में कई जगहों पर निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया है। सड़क किनारे खाईनुमा खुदाई कर अर्थवर्क किए जाने और मनमाने ढंग से पुलियों का निर्माण करने पर भी नाराजगी जताई गई।

प्रमुख अभियंता ने ठेकेदार अंकित गुप्ता को निर्देश दिए कि सभी त्रुटिपूर्ण पुलियों को तोड़कर विभागीय अभियंताओं के मार्गदर्शन में दोबारा निर्माण कराया जाए और सड़क किनारे की गई खुदाई को भरकर कटाव की आशंका समाप्त की जाए।
विज्ञापन


इसी प्रकार पालनार-रेगडगट्टा मार्ग और भैरमगढ़-बीजापुर रोड से बड़ेतुंगली तक चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि बेहतर सड़क संपर्क से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बाजार तक पहुंच आसान होगी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें