फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, चुनाव अधिकारियों को दी मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी

Thu, 02 Nov 2023 12:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी है। ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने शव को नडपल्ली व गलगम के बीच सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी और चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी दी। ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने शव को नडपल्ली व गलगम के बीच सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दरमियानी रात बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम निवासी ग्रामीण मुचाकी लिंगा पिता मल्ला उम्र 40 की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद गलगम व नडपल्ली के बीच सड़क में शव को फेंक दिया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

एक अन्य घटना में मतदान अधिकारियों के लिए चेतावनी वाला एक नोट भेजा गया है। यह नोट स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी किया गया था। जिसमें चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बीजापुर उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 7 नवंबर को दो चरणों वाले राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। कुल 90 सीटों में से शेष 70 सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को दूसरे चरण में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें