फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में नक्सलियों का तांडव: टावर में लगाई आग, उपकरण भी क्षतिग्रस्त; मौके पर छोड़ी चिट्ठी

Mon, 02 Dec 2024 11:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है। जहां नक्सलियों ने एक टावर को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर एक चिट्ठी भी भेजी है।
विज्ञापन
जियो टावर में आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तोयनार थाना क्षेत्र के ग्राम मोरमेड में बीती रात नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आगजनी कर उसे नुकसान पहुंचाया है। आगजनी से टावर में लगे उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटनास्थल पर पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नाम का पाम्पलेट मिला है। 

विज्ञापन


जिले में संचार सुविधा उपलब्ध कराने गत माह ग्राम मोरमेड के स्कूलपारा के पास यूएसओएफ योजना के तहत जिओ मोबाइल टावर लगाया था। जिसे बीती रात नक्सलियों ने आगजनी कर उसे नुकसान पहुंचाया है।

आगजनी से टावर के उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जियो टीम की तरफ से तोयनार थाना में इस बारे में आवेदन देकर बताया गया है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में सादे वेशभूषा में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा ग्राम मोरमेड में स्थापित जियो टावर में आगजनी हुई है।
विज्ञापन


नक्सलियों के द्वारा की गई आगजनी से टावर में लगे उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  है। वही घटनास्थल से नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी पाम्पलेट मिला है। तोयनार थाना में सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें