कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां आकर उनसे बात कर उन्हें आश्वासन नहीं देता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। चक्काजाम से दोनों तरफ की कई गाड़ियां जहां-फंसी गईं। वहीं मरीज भी परेशान हो रहे।
भोपालपटनम ब्लॉक तारलागुडा क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत परिवहन के विरोध में कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारलागुडा में चक्काजाम कर दिया। कांग्रेसियों के चक्काजाम से दोनों तरफ की कई गाड़ियां जहां-फंसी गईं। वहीं मरीज भी परेशान हो रहे। डेढ़ घंटे से कांग्रेसियों ने मुख्य मार्ग को जाम करके रखा।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां आकर उनसे बात कर उन्हें आश्वासन नहीं देता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। उल्लेखनीय है कि आज ही कांग्रेस का सात सदस्यीय जांच दल तारलागुडा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की हकीकत जानने गया था। कांग्रेस जांच दल ने पंचायतवार प्रतिनिधियों से वार्ता कर भंडारण व उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया था।
इसके बाद टीम ने तारलागुडा में ही पत्रवार्ता लेकर अवैध रेत परिवहन को लेकर भाजपा नेताओं पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इसके बाद ही शाम को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पिछले दो घंटे से कांग्रेसी सड़क पर ही बैठे हुए हैं।