फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxali IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, नाबालिग घायल, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई

Sun, 20 Jul 2025 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम कोण्डापडगु में आईईडी ब्लास्ट में 16 साल का एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम कोण्डापडगु में आईईडी ब्लास्ट में 16 साल का एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीते दिनों की बताई गई है, जब कृष्णा गोटा पिता फकीर निवासी कोण्डापडगु के जंगल में मवेशी चराने गया था। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने के मकसद से यहां आईईडी लगाया था। 

विज्ञापन


आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कृष्णा को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल या संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्ष बलों के कैंपों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें