बीजापुर के फरसेगढ़ थाना प्रभारी की वाहन में ब्लास्ट करने की घटना में शामिल रहे मिलिशिया सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीजापुर के फरसेगढ़ थाना प्रभारी की वाहन में ब्लास्ट करने की घटना में शामिल रहे मिलिशिया सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ थाना की टीम ने फरसेगढ़ बाजार पारा से एक मिलिशिया सदस्य बलदेव कुहरामी पिता भीमा कुहरामी उम्र 34 निवासी आलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली 15 मई 2024 को सोमनपल्ली नाला के पास फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन में आईईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल था।
उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम उद्द्घोषित था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।