फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गये बीजापुर के डीईओ और डीएमसी

Wed, 13 Nov 2024 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को बदल कर नये अफसरों की पदस्थापना की है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को बदल कर नये अफसरों की पदस्थापना की है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर पी वर्मा ने आदेश जारी कर बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद का बीजापुर से तबादला कर उन्हें नारायणपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं नारायणपुर में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया को बीजापुर का जिला शिक्षा अधिकारी का नया दायित्व सौंपा गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लखन लाल धनेलिया इससे पहले लंबे समय तक भैरमगढ़ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी रहे हैं। इधर दो दिन पहले ही राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर एमव्ही राव की हटाकर उनकी जगह कमलदास झाड़ी को नया जिम्मेदारी सौपी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें