बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने नैमेड इलाके से तीन मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत टीम अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
नैमेड थाना क्षेत्र के राणापारा के जंगल से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री व विस्फोटक के साथ तीन मिलिशिया सदस्य सोनू ओयाम पिता बुधरु उम्र 35 निवासी कैका, सन्नू लेकाम पिता पांडु उम्र 40 निवासी कैका व मांडो उर्फ मांडू हपका पिता मासा उम्र 48 निवासी कांडका को पकड़ा गया है।