फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कांग्रेस बोली- बंगाल की घटना पर भाजपाई मचा रहे हल्ला, प्रदेश में हो रही घटनाओं पर साध रखी है चुप्पी

Mon, 02 Sep 2024 05:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है और 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है और रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है जो बेहद चिंताजनक है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है, राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया। उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया, यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में भाजपा की सरकार लगी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 8 माह के कार्यकाल में महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है और 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी मामले को नकारते हैं।
 
विधायक ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पुलिस ने एफआईआर कब किया ? मेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ ? बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया ? घटना सरकार के संज्ञान में था। सरकार ने क्या कार्यवाही किया ? पॉक्सो एक्ट में एफआईआर बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें