फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर नूगुर में स्वास्थ्य सेवा: इंद्रावती नदी पार कर पहुंची टीम, 642 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Thu, 21 May 2026 11:31 AM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के दुर्गम नूगुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंद्रावती नदी पार कर यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया। इस दौरान 642 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इंद्रावती नदी पार कर पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन में विकासखंड भैरमगढ़ के दुर्गम नूगुर और आश्रित ग्रामों में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर लगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को पार कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। यह अभियान स्वास्थ्य सेवाओं की नई मिसाल बना।
विज्ञापन


इस विशेष शिविर में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर दीपक कुमार देवांगन और सेक्टर सुपरवाइजर कुटरू के.पी. बीरवंश सहित अतुल कुशवाह, राजू पुंगेठी, रीता फुलमादरी, दीप्ति खेस, आकृति भगत और मनोरमा तोकल ने सक्रिय भूमिका निभाई। उप स्वास्थ्य केंद्र नूगुर विकासखंड मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित है। टीम को यहां पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर चौड़ी इंद्रावती नदी पार करनी पड़ी। 

यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभाव और दुर्गम परिस्थितियों के कारण सरकारी योजनाओं से दूर रहा था। अब धीरे-धीरे शासन की योजनाएं गांवों तक पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य टीम ने ग्राम नूगुर, हिंगमेटा और हुर्रागवाली में शिविर लगाए। उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों में बढ़ा स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पहले ग्रामीण स्वास्थ्य जांच और बच्चों के टीकाकरण से कतराते थे। अब ग्रामीण स्वयं आगे आकर स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं। वे बच्चों का नियमित टीकाकरण भी करवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अंदरूनी क्षेत्रों में टीम की नियमित पहुंच से ग्रामीणों का स्वास्थ्य विभाग पर विश्वास मजबूत हो रहा है। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बन रहे हैं।

ग्राम नूगुर में
  • कुल मरीज- 207
  • एनसीडी स्क्रीनिंग- 75
  • बुखार- 03
  • खुजली- 05
  • एएनसी- 01
  • अन्य मरीज- 123
विज्ञापन

ग्राम हिंगमेटा में
  • कुल मरीज- 125
  • एनसीडी स्क्रीनिंग- 42
  • बुखार- 00
  • खुजली- 02
  • अन्य मरीज-  81

ग्राम हुर्रागवाली
  • कुल मरीज- 310
  • एनसीडी स्क्रीनिंग- 115
  • बुखार- 05
  • खुजली- 03
  • अन्य मरीज- 187

तीनों ग्रामों में कुल 642 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं और गंभीर मरीजों को आगे उपचार के लिए सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास न केवल दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह ग्रामीणों में विश्वास, जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य भविष्य की उम्मीद भी जगा रहा है।

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें