फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम अन्य सामान बरामद

Sat, 19 Apr 2025 08:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
चार नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज जांगला थाना क्षेत्र के माटवाड़ा व कुपमेटा की ओर जांगला थाना डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर गई हुई थी। 

विज्ञापन


अभियान के दौरान कुपमेटा के जंगल से तीन संक्रिय मिलिशिया सदस्य जितेंद्र कश्यप पिता भीमा कश्यप उम्र 26 निवासी कररेपारा माटवाड़ा,मिलिशिया सदस्य छोटू कश्यप पिता भीमा कश्यप उम्र 23 निवासी कररेपारा माटवाड़ा व मिलिशिया सदस्य पांडु सोढ़ी पिता राजू सोढ़ी उम्र 24 निवासी माओवाड़ा बीचपारा थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार व खुदाई का औजार आदि बरामद किया गया है। 

वहीं उसूर थाना क्षेत्र के नडपल्ली के जंगल से एरिया डॉमिनेशन के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा, जिसे जवानों ने घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उसूर एलओएस मिलिशिया सदस्य लच्छू ताम्बू पिता गुंडा उम्र 31 निवासी नड़पल्ली पटेलपारा थाना उसूर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उक्त नक्सली के पास से कार्डेक्स वायर, बिजली का तार व नक्सल पाम्पलेट आदि बरामद किया गया। उक्त नक्सली पर उसूर थाना में पहले से अपराध पंजीबद्ध है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध उसूर व जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें