फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, घटना में 20 लाख रुपये के कपड़े जलकर हुए राख, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Nov 2023 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में सोमवार को मांझीगुड़ा स्थित गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग की खबर से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सोमवार को मांझीगुड़ा स्थित गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग की खबर से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया की इस आगजनी की घटना को शरारती तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

20 लाख के कपड़े जलकर हुए खाक 

एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया की इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये की कीमत तक के कपड़े जलकर राख हो गए। हालांकि फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनें सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें