फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सल पंथ से मोहभंग, उदय और सुदर्शन के गनमैन सहित 13 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Thu, 09 Jan 2025 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों को झटका लगा है। नक्सलियों सीसीएम उदय व कटकम सुदर्शन के गनमैन सहित कुल 13 लाख रुपये के ईनामी सहित 13 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर लिया।
विज्ञापन
13 नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों को झटका लगा है। नक्सलियों सीसीएम उदय व कटकम सुदर्शन के गनमैन सहित कुल 13 लाख रुपये के ईनामी सहित 13 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर लिया ।आत्मसमर्पित नक्सलियों में एमपी व गोंदिया डिवीजन में सक्रिय नक्सली दंपत्ति भी शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पुलिस के आला अफसरों के सामने 5 लाख रुपये के इनामी एसीएम एओबी कटाम एरिया कमेटी सदस्य मुना ककेम पिता सुकलु ककेम उम्र 25 निवासी कोरसागुडा बकनालपारा, 5 लाख के ईनामी पीपीसीएम प्लाटून नम्बर 10 सेक्शन ए कमाण्डर सुखराम हेमला पिता पाण्डु हेमला उम्र 35 निवासी राजापारा काकेकोरमा, 1 लाख रुपये के ईनामी देवे मड़कम उर्फ चांदनी पति नंदू अवलम उर्फ दुर्गेश उम्र 38 निवासी गोलापारा फुलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 1 लाख रुपये गोंदिया डिवीजन में पार्टी सदस्य नंदू अवलम उर्फ दुर्गेश उर्फ कोटेश पिता बुदरु अवलम उम्र 27 निवासी बेदरे रोडपारा थाना जगरगुंडा जिला सुकमा, 1 लाख रुपये के ईनामी पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य भीमा वेको पिता मंगड़ू वेको उम्र 24 निवासी जीरापारा काऊरगुट्टा, कोंडापल्ली आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष बिच्चैम मुड़मा पिता भीमा मुड़मा उम्र 30 निवासी कोंडापल्ली तामोपारा, गुञ्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर लालू माड़वी उर्फ गोटा पिता कोसा माड़वी उम्र 32 निवासी गुञ्जाकोंटा, मेटटागुडा संगम सदस्या देवे मड़कम उर्फ जानकी पति मंगू कुरसम उर्फ पापन्ना उम्र 37 निवासी मेटागुडा पटेलपारा, जारपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य न्याय शाखा अध्यक्ष समैया सुन्नम पिता लक्षमैया सुन्नम उम्र 32 निवासी एमपुरापारा सेंड्राबोर, कोमटपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य कृषि शाखा अध्यक्ष भीमा नुपो पिता आयता नुपो उम्र 40 निवासी मिसापारा काउरगुट्टा, भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर कोसा मड़कम पिता हिड़मा मड़कम उम्र 45 निवासी गोल्लापारा काऊरगुट्टा, काउरगुट्टा संगम सदस्य बुधु मड़कम पिता हड़मा मड़कम उम्र 55 निवासी काउरगुट्टा व कोमटपल्ली आरपीसी केएएमएस सदस्या पोज्जे नुपो पति जोगा नुपो उम्र 30 निवासी काउरगुट्टा जीरापारा ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। 

सभी नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25- 25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें