फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: डीईओ को निरीक्षण में जांगला आत्मानंद स्कूल में नदारद मिले 13 कर्मी, सभी को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 30 Dec 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल में नदारद मिले कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के जांगला के आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नदारद 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब-तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी एलएल धनेलिया ने आज जांगला स्थित आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। डीईओ के निरीक्षण पर वहां से सहायक शिक्षक केजी तरुण, सहायक शिक्षक कुमारी साक्षी कुमार, सहायक शिक्षक जगदीश पटेल, पीटीआई एनोस दास, व्याख्याता प्रवीण लकड़ा, व्याख्याता रोशनलाल कोसले, सहायक शिक्षक रिंकू कोसले, व्याख्याता कुमारी माधुरी शार्दूल, व्याख्याता सूर्यकांत यादव, व्याख्याता एलबी ममता उपाध्याय, व्याख्याता एलबी मीना साहू, सहायक ग्रेड-2 कृष्णा राव पोंदी व सहायक ग्रेड-3 संदीप मिंज अनुपस्थित पाए गए। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। डीईओ एलएल धनेलिया ने बताया कि एक साथ संस्था से इतने सारे कर्मचारियों को नदारद रहना उनके कार्य के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षक व अन्य कर्मियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें 24 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पोटाकेबिन चिन्नाकोडेपाल व पोटाकेबिन दुगाईगुडा के अधीक्षकों पर दो वेतन वॄद्धि की कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया। वहीं अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें