फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: भैरमगढ़ अभयारण्य में तेंदुए की मौत, वन विभाग की खामियां उजागर; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 29 Aug 2025 05:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के भैरमगढ़ अभयारण्य में एक घायल तेंदुए की मौत ने वन्यजीव संरक्षण और निगरानी तंत्र की कमियों को उजागर किया है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत अन्य तेंदुए से संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  
विज्ञापन
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भैरमगढ़ अभयारण्य क्षेत्र के पहाड़ियों में एक तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुआ जख्मी हालत में था। पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


माटवाड़ा से लगे जंगल में स्थानीय लोगों ने जब तेंदुए का शव देखा, तब वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया संकेत हैं कि तेंदुआ किसी अन्य तेंदुए के साथ संघर्ष में घायल हुआ था।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा के अनुसार, तेंदुए के शरीर पर चोट के पुराने निशान मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दो तेंदुओं के बीच हुई झड़प का नतीजा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और जंगलों में निगरानी तंत्र की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। सवाल यह भी है कि जब ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी, तो क्या समय रहते कोई कार्रवाई की गई? अगर की गई, तो क्यों तेंदुआ असहाय हालत में तड़पता रहा?

यह घटना केवल एक तेंदुए की मौत नहीं है, यह वन्यजीवों के प्रति उदासीनता का जीवंत प्रमाण है। यह बताता है कि जब तक संवेदना को कार्रवाई में नहीं बदला जाएगा, तब तक जंगलों की शांति में ऐसे मौन मातम गूंजते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें