फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: माओवादियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Fri, 30 May 2025 04:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। शुक्रवार सुबह बंदेपारा इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। शुक्रवार सुबह बंदेपारा इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मद्देड़ थाना क्षेत्र के एर्रागुफा पारा दम्पाया के निवासी तीन ग्रामीणों गोटे जोगा उम्र 45, विवेक ढोड़ी उम्र 17  और बडडे सुनील उम्र 20 किसी पारिवारिक काम  से बंदेपारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए आईईडी पर उनके कदम पड़ते ही जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में तीनों ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के पैर और चेहरे में गहरी चोटें आई पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही  घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए तत्काल एम्बुलेंस रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें