फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नक्सलियों के बिछाये 'मौत की जाल' में फंसकर तीन ग्रामीण हुए बुरी तरह से घायल, जा रहे थे काम पर

Fri, 30 May 2025 03:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

IED blast in Bijapur: बस्तर संभाग में पुलिस फोर्स के नक्सल ऑपरेशन के बावजूद नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
आईईडी की चपेट में आकर ग्रामीण हुए घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IED blast in Bijapur: बस्तर संभाग में पुलिस फोर्स के नक्सल ऑपरेशन के बावजूद नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों के लगाये गये आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर तीन ग्रामीण बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना बीजापुर जिले के मद्देड थाने क्षेत्र के ग्राम बदेपारा की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि नक्सलियों ने ये आईईडी पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के लिये  लगाई थी, लेकिन जवानों की जगह ग्रामीण इसकी जद में आ गये। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के आस-पास बीजापुर जिले के दम्पाया एर्रागुफा पारा के तीन ग्रामीण नेशनल पार्क एरिया से होते हुए बदेपारा काम करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया है।  प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से ग्रामीणों के पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं।

बता दें कि नक्सली बस्तर संभाग के नक्सल एरिया में चारों तरफ आईईटी का जाल बिछा रखे हैं, इसे फोर्स लगातार डिफ्यूज कर रही है। इस क्रम में इस तरह की घटनायें सामने आ रही हैं। लगातार लोग आईईडी विस्फोट के शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ग्रामीण हुए घायल-
गोटे जोगा उम्र 45 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ 
विवेक ढोड़ी उम्र 17 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ 
बडडे मिब्बा मुरिया उम्र 20 वर्ष निवासी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें