फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर जागरूकता: 6 दिसंबर को नारायणपुर में दौड़ेगा बस्तर, होगी 21 किमी मैराथन

Tue, 24 Nov 2026 06:30 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

सर्व समाज की बैठक में संविधान दिवस और डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 6 दिसंबर को ‘एक बेहतर शांत बस्तर’ थीम पर 21 किमी हाफ मैराथन होगी, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं को 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक लेते सर्व समाज के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित गोंडवाना भवन में 23 नवंबर को सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। बैठक में 26 नवंबर संविधान दिवस और 6 दिसंबर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


बैठक में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लोगों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक शामिल हैं। इस दौरान उच्च न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में वंचित वर्गों के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही स्थानीय मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग भी उठी। सर्व समाज ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों एवं इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपने तथा भविष्य में ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

मैराथन का आयोजन
6 दिसंबर को डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एक हाफ मैराथन होगी। यह दौड़ नारायणपुर से भोंगापाल तक 21 किलोमीटर की होगी, जिसकी थीम "एक बेहतर शांत बस्तर" है। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम विजेता को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 25 हजार रुपये और तृतीय को 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सांत्वना पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। सर्व समाज ने बस्तर संभाग के युवाओं से इसमें अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि
बैठक में गोंड समाज से जब्बा कामेश्वर, सन्नु हेमला, गुड्डू मोड़ियाम उपस्थित थे। परधान समाज से राकेश गिरी, तेलंगा समाज से आदि नारायण पुजारी और कंवर समाज से कमलेश पैकरा भी मौजूद थे। हल्बा समाज से भोला राम अमान, मरार समाज से मनोहर गुरला, के मदनैया, गोरला रामैया, बी जी राव बोरला शामिल हुए। मुरिया समाज से लक्मण कडती और महार समाज से अजय दुर्गम, केडी झाड़ी, प्रकाश कावरे, मधुसूदन मोरला, कैलाश रामटेके व सुनील झाड़ी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें