फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: प्रशासन को मुंह चिढ़ाती तस्वीर आई सामने, खाट पर लादकर बीमार महिला को पार कराया उफनता नाला

Mon, 02 Sep 2024 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के अंदुरुनी व संवेदनशील गांव मारुड़बाका से एक प्रशासन को मुंह चिढ़ाती तस्वीर सामने आई है। जहां एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए युवक खाट पर लादकर महिला को नाला पार कराया।  
विज्ञापन
खाट पर लादकर बीमार महिला को पार कराया नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के अंदुरुनी व संवेदनशील गांव मारुड़बाका से एक प्रशासन को मुंह चिढ़ाती तस्वीर सामने आई है। जहां एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए नाले में तेज बहाव के बीच गांव के युवक खाट पर  लादकर अन्य युवाओं की मदद से रस्सी के सहारे नाला पार करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बताया गया है कि बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के मारुड़बाका गांव में रहने वाली महिला जोगी पोडियामी पिछले तीन दिनों से फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित थी। और लगातार उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी, पति कोसा कुडियाम नाला में बाढ़ के चलते पत्नी को अस्पताल पहुंचाने में असमर्थ था। 

जिसके बाद कोसा ने अपने गांव के कुछ युवाओं से मदद मांगी और युवाओं ने मदद करते हुए तत्काल नाले में तेज बहाव के बीच पहुँच नाले के दोनों छोर पर पहले मजबूती से रस्सी बांधी और उसके बाद बीमार जोगी पोडियामी को खाट पर लादकर नाला पार करा कर 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक महिला को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें