फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: कांग्रेस का आवापल्ली में शराब दुकान के खिलाफ हल्ला बोल, सीएम साय के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 12 Jul 2025 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसूर के नेतृत्व में आवापल्ली गांव में खोले गए शराब दुकान के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
शराब दुकान के खिलाफ हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसूर के नेतृत्व में आवापल्ली गांव में खोले गए शराब दुकान के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन


इस दौरान धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और बीजापुर  विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में  जब कांग्रेस की सरकार थी तब बंद स्कूलो को खोलने का काम किया, कॉलेज खोला, अस्पताल बनाने का काम किया, नए सड़क बनाये, बिजली लगाने, किसानों के लिए धान खरीदी के नए केंद्र खोलने, सामाजिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देवगुड़ी बनाने, वनाधिकारी पट्टा देने, शुद्ध पानी पहुंचाने, युवाओं को रोजगार और नौकरी देने व राशन दुकान खोलने जैसे विकास के अनेक काम किये हैं। 

वहीं दूसरी तरफ़ प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है जो स्कूल, अस्पताल खोलने के बजाय उन्हें बंद कर शराब की दुकान खोलने में लगी, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को बेचने में लगी है बस्तर के आदिवासियों के प्राकृतिक संपदा जल, जंगल और जमीन को संरक्षित करने के बजाय संपत्तियों को उद्योगपतियों को बेच रही है और आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक  ने  आगे कहा कि “डबल इंजन की भाजपा सरकार शराब दुकानों के आड़ में लोगों का ध्यान भटकाकर बस्तर के मूल्यवान प्रकृति संपदाओं को बेचने का काम कर रही है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेत्री व जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उददे ने कहा कि आवापल्ली जैसे छोटे से आदिवासी गांव में शराब दुकान खोला जाना चिंताजनक है, शराब दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं को आगे आना होगा। वही पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में बिना ग्राम सभा के अनुमोदन से आवापल्ली में शराब दुकान कैसे खोल दिया है? भाजपा को बताना चाहिए। जनपद सदस्य मनोज अवलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में शराब की बिक्री गांव गांव में हो रही है। शराब दुकान के खोले जाने के विरोध को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुखदेव नाग, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता तेलम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रत्ना सोढ़ी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, राजेश वासम आदि ने भी सभा को संबोधित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें