फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: बासागुड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, विस्फोटक सामग्री और औजारों के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के  बासागुड़ा थाना की पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 153वीं एवं 168वीं बटालियन को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
औजारों के साथ दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के  बासागुड़ा थाना की पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 153वीं एवं 168वीं बटालियन को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को तिमापुर जीडीपारा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो सक्रिय नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री और ज़मीन खोदने के औजार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान
उण्डम लक्षमण (22 वर्ष) पिता नंदा निवासी बड़े तर्रेम, थाना तर्रेम, जिला बीजापुर यह पेद्दागेलुर आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय एवं  मड़कम हिड़मा 24 वर्ष पिता स्व. देवा निवासी पेद्दागेलुर, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर यह  नेण्ड्रा आरपीसी में सीएनएम सदस्य है।  गिरफ्तार किए गए  नक्सलियों के पास से अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत थाना बासागुड़ा में मामला दर्ज किया गया है। वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें