फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: मलेरिया से पीड़ित छात्र अस्पताल में हुआ भर्ती, ठीक होने के बाद घर पहुंचा, फिर भी नहीं बची जान

Sun, 23 Jul 2023 10:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में मलेरिया से पीड़ित एक छात्र की मौत हो गई। छात्र पांच दिन पहले पोटाकेबिन में मलेरिया पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से ठीक होने के बाद वह घर भी पहुंच गया, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ी और छात्र ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मलेरिया से पीड़ित एक छात्र की मौत हो गई। छात्र पांच दिन पहले पोटाकेबिन में मलेरिया पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से ठीक होने के बाद वह घर भी पहुंच गया, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ी और छात्र ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मलेरिया उसके सिर पर चढ़ गया था। इसके कारण जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीजापुर ब्लॉक के चिन्नाकोडेपाल पोटाकेबिन में छठवीं क्लास में पढ़ने वाले चिलनार निवासी बबलू पुनेम (12) 17 जुलाई को मलेरिया पॉजिटिव हो गया। उसे स्कूल से बीजापुर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। पोटाकेबिन अधीक्षक अमित कोरसा ने बताया कि 18 जुलाई को छात्र के थोड़ा ठीक लगने पर परिजन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले गए थे। वहां दो दिन बाद छात्र की तबीयत फिर बिगड़ गई। 

परिजन उसे लेकर बीजापुर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर  देखकर जगदलपुर रेफर कर दिया गया। अधीक्षक अमित कोरसा नेबताया कि जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्र का उपचार चल रहा था। इसी बीच 22 जुलाई की रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें