फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बिलासा एयरपोर्ट रनवे विस्तार का कार्य होगा तेज; अरुण साव बोले- 50 करोड़ रुपए मंजूर

Mon, 05 Jan 2026 04:06 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बिलासपुर चकरभाठा के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के रनवे विस्तार का कार्य अब तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रनवे विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय से संबंधित 290 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 50 करोड़ रुपए का मुआवजा जमा कर दिया गया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अनेक नए एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है और कई एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण किया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास कार्य भी मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ, जो अब और अधिक गति पकड़ेगा। एयरपोर्ट के विस्तार से क्षेत्रवासियों को बेहतर और अच्छी हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा।



उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के  विकसित भारत जी राम जी के विरोध पर कहा कि गरीबों और गांवों के हित में चल रही योजनाओं का कांग्रेस हमेशा विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत जी राम जी अधिक उपयोगी है, जिससे गांवों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं और 100 दिन की बजाय 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कानून लाया गया है, जिससे कांग्रेस को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब गरीबों के कल्याण की बात आती है, कांग्रेस बाधा बनती है, जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को रोकना रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें