फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Accident: खड़े ट्रक से टकराई बस, सात यात्री हुए घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 10 Nov 2024 09:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोट भी आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली बस रविवार कि सुबह जैसे ही सिंगनपुर गुलबापारा के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए, घटना के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें