फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मारा गया आठ लाख का इनामी नक्सली जोगा, दो की नहीं हुई पहचान, एनकांउटर में मारे गए थे तीन माओवादी

Sat, 09 Nov 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने जिन तीन वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था उनमें से एक नक्सली की पहचान आठ लाख के इनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 10 का कमाण्डर डीव्हीसी जोगा माड़वी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शुक्रवार को बासागुड़ा थाना क्षेत्र के रेखापल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलों के जवानों ने जिन तीन वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था उनमें से एक नक्सली की पहचान आठ लाख के इनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 10 का कमाण्डर डीव्हीसी जोगा माड़वी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य मारे गये नक्सलियों की पहचान होना बाकी है।

विज्ञापन


शनिवार को बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिले के उसूर, पामेड़, बासागुड़ा व तर्रेम क्षेत्र में एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी। इसी बीच बासागुड़ा थाना क्षेत्र के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के घने जंगलों में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। 

मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया। आईजी ने बताया मारे गये नक्सलियों में एक की पहचान पीएलजीए प्लाटून नम्बर 10 का कमाण्डर डीव्हीसी मेम्बर जोगा माड़वी पिता भीमा कोलईगुडा थाना भेज्जी के रूप में शिनाख्त हुई है। इस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है। जबकि मारे गए अन्य दो नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित और गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से स्थानीय फोर्स द्वारा आपसी और बेहतर तालमेल व रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक 67 महिला नक्सली सहित कुल 192 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। वहीं 782 गिरफ्तार व 783 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। 

वर्ष 2024 में बस्तर रेंज ते तहत हुई विभिन्न मुठभेड़ में एक जनवरी 2024 से नौ नवम्बर 2024 तक तीन नग एलएमजी रायफल, 8 नग इंसास रायफल, 13 नग 303 रायफल, 4 नग कार्बाइन, 10 नग 9 एमएम पिस्टल, 22 नग बीजीएल, 167 नग अन्य हथियार सहित कुल 246 हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें