बीजापुर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक बंगला चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी शांत प्रदेश में अशांति फैलाने का काम कर रही है।
बीजापुर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक बंगला चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी शांत प्रदेश में अशांति फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
भाजयुमो का कहना है कि जिस तरह से दामाखेड़ा स्थित संत कबीर आश्रम में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ करते हुए कबीर पंथ के आचार्य श्री उदित मुनि साहेब पर हमला किया गया था। उक्त घटना के आरोपी कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस हमेशा से समाज मे नफरत फैलाकर राजनीति करने का प्रयास में रही है,आज प्रदेश का शांत माहौल को अशांत करने तरह-तरह का षड्यंत्र के साथ कांग्रेस कुकृत्य कर रही है। जिसका भाजयुमो पुरजोर विरोध करती है,अगर कांग्रेस पार्टी का यही रवैया रहा तो भाजयुमो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी,शांत प्रदेश में अशांति फैलाने की कुनीति न करें कांग्रेस।