फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, पांच किलो का आईईडी बरामद, बीडीएस ने किया निष्क्रिय

Tue, 05 Nov 2024 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी को बरामद कर बम निरोधक दस्ता ने उसे निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
आईईडी किया गया निष्क्रिय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी को बरामद कर बम निरोधक दस्ता ने उसे निष्क्रिय कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी बीजापुर, कोबरा 202 व बीडीएस की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन व डी माइनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी माइनिंग के दौरान बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा 5 किलो का 1 आईईडी बरामद किया गया। 

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने यह आईईडी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया रखा था। जिसे बीडीएस की टीम ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने प्रेशर स्विच सिस्टम से इसे लगाया था। सूरक्षाबल के जवानों की सतर्कता व सूझबूझ से आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें