फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: विधायक मंडावी की पदयात्रा पर भाजपा का हमला, ग्रामीणों को बरगलाकर राजनीति करने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष घासी राम नाग ने बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी पर आदिवासी ग्रामीणों को बरगलाकर सस्ती लोकप्रियता बटोर कर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मंडावी की पदयात्रा पर भाजपा का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष घासी राम नाग ने बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी पर आदिवासी ग्रामीणों को बरगलाकर सस्ती लोकप्रियता बटोर कर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को यहां अटल सदन भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग ने विधायक पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पाँच साल तक सत्ता में रहते हुए भी वे चुप्पी साधे रहे और अब जब चुनाव नजदीक हैं, तब ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने पहले ही स्पष्ट मंशा जताते हुए अधोसंरचना तैयार कर ली है। प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा, चाहे वह पशुधन हो या अन्य संपत्ति।

विज्ञापन


नाग ने आरोप लगाया कि विधायक मंडावी की हिरोली से चेरपाल तक की पदयात्रा, जिसमें वे लाल तख्तियों के साथ दिखाई दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नाग ने यह भी कहा कि विधायक जिस क्षेत्र की बात कर रहे हैं, वहाँ डीपीआर के तहत विस्थापन जैसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, यह महज झूठी और भ्रामक अफवाह है। हमारी सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। यदि कोई समस्या है, तो ग्रामीणों को एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर सरकार के समक्ष रखना चाहिए।श्री नाग ने मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण किसी बहकावे में न आएं, धैर्य और सचेतता बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय मे भाजपा सरकार ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें