फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Encounter: गंगालूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी, डीआरजी के दो जवान घायल

Tue, 12 Aug 2025 11:25 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन
नक्सलियों से मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली डीआरजी की टीम की मंगलवार की सुबह से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। सोमवार को शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

विज्ञापन

इस मुठभेड़ में दो डीआरजी  के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल जवान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का अभियान क्षेत्र में अब भी जारी है। मुठभेड़ के समापन के पश्चात पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bilaspur Accident: नीली बत्ती और SDM लिखी गाड़ी की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, भाई को राखी बांधने जा रही थी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें