फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Wed, 06 Aug 2025 02:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गंगालुर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां दो नक्सली ढेर हो गए है। साथ ही हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
सुरक्षाबलों के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को एक नक्सली ढेर हो गया। बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी के मुताबिक, जिले के पश्चिमी हिस्से के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के साथ यह मुठभेड़ हुई। घटनास्थल से हथियार गोला-बारूद सहित एक नक्सली का शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन


उधर झारखंड के गुमला में भी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया है। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारिस बिन जमान ने बताया कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के सिर पर 15 लाख का इनाम था। 

मुठभेड़ के दौरान केरकेट्टा सहित चार माओवादी मौजूद थे। तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इस बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 24 लाख के छह इनामी नक्सलियों समेत कुल नौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, 7 अगस्त से झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें