फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: नक्सलियों की कायराना करतूत, आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, सर्चिंग जारी

Tue, 08 Jul 2025 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 229वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना तिमापुर और मुरदण्डा के बीच के मार्ग पर हुई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 229वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना तिमापुर और मुरदण्डा के बीच के मार्ग पर हुई। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 229वीं बटालियन की टीम आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर आरएसओ ड्यूटी पर निकली हुई थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा तिम्मापुर व मुरदण्डा के बीच पहले से लगाए गए आईईडी के कारण जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल बीजापुर रेफर लाया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें