फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: 'फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण', बसंत ताटी बोले- नहीं मिल रहा समूह जल प्रदाय योजना का लाभ

Fri, 01 Mar 2024 04:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

जिला पंचायत सदस्य ताटी ने बतया कि भोपालपटनम क्षेत्र के अधिकांश जल स्रोतों में फ्लोराईड की अत्यधिक मात्रा होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
'फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में ग्रामीणों को फिल्टर युक्त शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उदेश्य से भोपालपटनम रल्लापल्ली समूह जल प्रदाय योजना प्रारम्भ किया गया था। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद भी इसका लाभ न मिलने के कारण ग्रामीण आज भी फ्लोराईड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। यह बात भोपालपटनम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने बयान जारी कर कही हैं।

विज्ञापन


ताटी ने कहा कि उक्त योजना के तहत नगर पंचायत भोपालपटनम सहित तिमेड, भटपल्ली, रामपुरम, गोटाईगुडा, गोल्लागुडा,गुंलापेटा, गेर्रागुडा, रुद्रारम, कुचनूर, अर्जुनल्ली, चिनामाटुर, पेदामाटुर, चेरपल्ली, संड्रापल्ली, मोदकपल्ली, उल्लूर, चंदनगिरी,चिल्लामरका के कुल उन्नीस गावों मे फ़िल्टर युक्त शुद्ध पेय जल मुहैया किया जाना है। किन्तु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कि निष्क्रियता की वज़ह से उपरोक्त ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल उलब्ध नहीं हो पा रहा है। 
 

जिला पंचायत सदस्य ताटी ने बतया कि भोपालपटनम क्षेत्र के अधिकांश जल स्रोतों में फ्लोराईड की अत्यधिक मात्रा होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है। जिस वज़ह से क्षेत्रवासियों की मांग अनुरूप भोपालपटनम रल्लापल्ली समूह जल प्रदाय योजना की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद भी इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। 

 

ताटी ने बतया की सम्बंधित अधिकारियों द्वारा जहां एक ओर ग्राम चिल्लामरका एवं चंदनगिरी टेस्टिंग अवधि मे होने के कारण पेय जल सप्लाई बंद रहने की बात कही जा रही है तो वही दूसरी ओर चिन्नामाटुर एवं संड्रापल्ली ग्रामो मे पर्याप्त पानी नहीं पहुँच पाने की वज़ह से सप्लाई नहीं होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें