फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Naxal Encounter: कर्रेगुट्टा में 21 दिनों तक चली मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 14 May 2025 05:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले नक्सल ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गये। 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को ढेर किया इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
विज्ञापन
भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सटी तेलंगाना सीमा पर 21 दिनों तक चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को लेकर आज सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने बीजापुर पहुंचकर साझा प्रेस वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि इस अभूतपूर्व ऑपरेशन में अब तक 31 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

 

 

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 21 बार मुठभेड़ हुई। इस दौरान 18 जवान घायल हुए, हालांकि सभी जवान खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन के तहत कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों से 35 राइफल और 450 आईईडी बरामद किए गए हैं। नक्सलियों द्वारा दो वर्षों के लिए जमा किया गया 12 हजार किलो राशन बरामद कर उसे नष्ट किया गया है।

सुरक्षाबलों ने इस इलाके में नक्सलियों के 210 बंकरों को ध्वस्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने बीजीएल सेल, इंसास राइफल, एसएलआर,   माउजर लोडिंग राइफल, 315 बोर, सिंगल शॉट और 303 बोर की राइफलें, डेटोनेटर, वायर और बड़ी मात्रा में गोलियां भी बरामद की।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि जवानों को ऑपरेशन के दौरान कई भौगोलिक और मौसमी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दिन में जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंचता था, वहीं रात में तेज ठंड का सामना करना पड़ता था। कई जवान डिहाइड्रेशन की स्थिति में बेस कैंप लाए गए, लेकिन सभी ने साहस के साथ अभियान को अंजाम तक पहुंचाया। इधर यह ऑपरेशन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।

विज्ञापन



'मार्च 2026 तक शस्त्र नक्सलवाद समाप्त होगा'
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुरक्षाबल की ओर से चलाए गए कर्रेगुट्टा नक्सल विरोधी अभियान पर कहा कि सुरक्षाबलों ने बहुत ही कठिन ऑपरेशन चलाया। सूचना मिली थी कि वह स्थान नक्सलियों का शरणागत स्थल बना हुआ है। ऐसे इलाके में कठिन ऑपरेशन करते हुए सुरक्षाबलों ने इतने बड़े पैमाने पर हथियार, IED और राशन सामग्री को जब्त किया है। साथ ही 31 नक्सली जिन पर लगभग 2 करोड़ का इनाम था, वह मारे गए हैं। निश्चित रूप से यह बहुत कठिन ऑपरेशन था, जिसे बखूबी अंजाम दिया गया। नक्सली मुठभेड़ में मिली सफलता दर्शाता है कि मार्च 2026 तक शस्त्र नक्सलवाद समाप्त होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें